Heart Attack: अंबिकापुर में सड़क पर दिल का दौरा,  बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

young-man-dies-of-heart-attack-while-riding-bike-in-ambikapur

Heart Attack: अंबिकापुर में सड़क पर दिल का दौरा,  बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

heart attack अंबिकापुर में सड़क पर दिल का दौरा  बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चलती बाइक पर युवक को हार्ट अटैक आ गया। युवक बाइक सहित सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद लौट गई।

युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा

करीब घंटेभर तक युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा। एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने शव को ऑटो में रखकर हॉस्पिटल पहुंचाया। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के बिशप हाउस में माली का काम करने वाला सिरिल तिर्की (35) अपनी बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। नमनाकला रिंगरोड पर उसने अचानक बाइक की रफ्तार धीमी की और बाएं मुड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। [caption id="attachment_99773" align="alignnone" width="300"]अस्पताल लेकर पहुंचे लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लोग[/caption]

एंबुलेंस नहीं पहुंची, ऑटो में ले गए शव

घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी गई। कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से बाइक के कार से टकराने और युवक की मौके पर मौत होने की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक और कार का नंबर नोट किया और थोड़ी देर बाद लौट गई।इधर, युवक के गिरने के तुरंत बाद एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। जब युवक की मौत की पुष्टि हुई तो लोगों ने शव वाहन के लिए भी कॉल किया, मगर वह भी उपलब्ध नहीं हो सका।बाद में घटना की सूचना पर बिशप हाउस में काम करने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सिरिल तिर्की के शव को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

इस मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा गया कि युवक ने टकराने से ठीक पहले अचानक बाइक की रफ्तार कम की। वह बाइक सहित सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया और नीचे गिर पड़ा।मृतक सिरिल तिर्की बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर का रहने वाला था। वह अंबिकापुर के बिशप हाउस में पिछले कई सालों से माली के रूप में काम कर रहा था। घटना की सूचना मृतक के पिता सुबेराम तिर्की को दे दी गई है।

इससे पहले बैडमिंटन खेलते हुई थी मौत

इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी और बैडमिंटन खेलते हुए हिमांशु श्रीवास्तव की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट बताए जाते थे।अंबिकापुर में भी एक युवा कारोबारी स्कूटी शुरू करने के दौरान गिरे और मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया था। इन केस की स्टडी करते हुए दैनिक भास्कर ने डॉक्टर से भी चर्चा की। Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।