Wednesday, January 21, 2026

Basant Panchami Date 2026: कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ तिथि, महत्व और पूजा विधि

Editor Name: NATION MIRROR

बसंत पंचमी, ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पावन पर्व हैं. 

बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती और मां शारदा को समर्पित होता है। इस दिन विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी की पूजा की जाती है।

हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है।

पंचमी तिथि की शुरुआत: 22 जनवरी 2026, रात 1:18 बजे पंचमी तिथि की समाप्ति: 24 जनवरी 2026, रात 12:08 बजे

23 जनवरी 2026, शुक्रवार को पूरे देश में बसंत पंचमी मनाई जाएगी।

शिक्षा और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिन का पूरे साल इंतजार करते हैं और मां सरस्वती से ज्ञान की कामना करते हैं।

विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा होती है। छात्र हवन–पूजन में शामिल होते हैं।

यह पर्व भारत के साथ-साथ नेपाल और पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में भी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस पावन दिन मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सफलता की प्रार्थना की जाती है।