खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान

सूरत से कानपुर जा रही बस में सरदारपुर के पास लगी भीषण आग

घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे

By : Just Click National , Kamaljeet Singh Kamal
सूरत से कानपुर जा रही बस में सरदारपुर के पास लगी भीषण आग

धार, 25 अगस्त (हि.स.) मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर भोपावर चौकी के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस से धुआं निकलता देख चालक ने बस रोकी और मौके से भाग निकला। इसके बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने दरवाजे से निकलकर जान बचाई, जबकि कुछ यात्रियों को खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, वहीं कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। यात्रियों के अनुसार बस क्रमांक यूपी 83 बीटी 3947 सूरत सहित गुजरात के विभिन्न स्थानों से यात्रियों को लेकर कानपुर की ओर जा रही थी। यात्रियों ने बताया कि गुजरात के दाहोद के पास एक होटल पर बस को करीब चार घंटे रोककर उसमें काम भी करवाया गया था। इसके बाद बस आगे रवाना हुई थी। कानपुर निवासी नीलम पाल ने बताया कि वह अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ गांव जा रही थीं। अचानक बस में धुआं भरने लगा। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने अपने बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और इसके बाद खुद भी किसी तरह बस से बाहर निकलकर जान बचाई। बस में रखा उनका बैग जल गया, जिसमें रुपये, चांदी की पायजेब, कपड़े सहित अन्य सामान था। अन्य यात्रियों ने भी सामान जलने और जान बचाने के दौरान हुई परेशानी की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आग के कारण मार्ग के एक हिस्से का यातायात बंद करवाकर वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया। कुछ ही देर में अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बस काफी हद तक जल चुकी थी। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। घायल यात्रियों को उपचार के लिए भेजा गया। सरदारपुर एसडीओपी विश्व दीप सिंह परिहार ने बताया कि इंदौर की ओर जाने वाली यात्री बसों को रुकवाकर यात्रियों को उनकी आवश्यकता और स्थान के अनुसार दूसरी बसों में बैठाकर आगे भेजने की व्यवस्था की गई।
 

संबंधित सामग्री

नोएडा में अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने वाला गिरफ्तार

नोएडा में अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने वाला गिरफ्तार

आरोपित आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटाखों का अवैध भंडारण करने के लिए पटाखे लेकर आया था।

देखते ही देखते आग में जलकर राख हुईं 12 दुकानें 

देखते ही देखते आग में जलकर राख हुईं 12 दुकानें 

आग की वजह से लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुक्सान हुआ है।

कोलकाता के 919 होटल और गैस्ट हाउस को अस्थाई तौर पर बंद करने का नोटिस

कोलकाता के 919 होटल और गैस्ट हाउस को अस्थाई तौर पर बंद करने का नोटिस

राज्य सरकार ने कैंमक स्ट्रीट में एक इमारत को सुरक्षा के कारण खाली करने का आदेश दिया, जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय हैं।

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सैंटीमीटर ऊपर

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सैंटीमीटर ऊपर

निचले और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका; 10 लोगों की मौत, 62 घायल

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका; 10 लोगों की मौत, 62 घायल

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है।