पश्चिम बर्दवान, 09 सितंबर (हि. स.) : बाल विवाह, बाल शोषण, बाल संरक्षण और साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को अंडाल थाना पुलिस की पहल पर उखड़ा पीजी बालिका विद्यामंदिर में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दुर्गापुर के सीआई (बी) सुमन घोष, दुर्गापुर महिला थाना प्रभारी रूपाली दास बनर्जी, अंडाल थाना प्रभारी प्रीतम पाल तथा उखड़ा पुलिस चौकी के आईसी तन्मय डे मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बाल विवाह और बाल शोषण से संबंधित मामलों के साथ-साथ साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी साझा करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना या साइबर माध्यम से किसी के बहकावे में आना गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। शिविर में कम उम्र के बच्चों और छात्राओं को अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तत्काल अभिभावकों अथवा पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों ने भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जानकारी और जागरूकता के अभाव में कई बार बच्चियां धोखाधड़ी अथवा अन्य अपराधों का शिकार हो जाती हैं। पुलिस ने कहा कि बच्चों और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कानून, साइबर सुरक्षा और संभावित खतरों के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है।
बाल विवाह व साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की दी सलाह
संबंधित सामग्री
पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर
कहीं आसपास बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर सूचित करें।
राजकीय बाल गृह से स्कूल में पढ़ने गई तीन छात्रा लापता : दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज
नोएडा जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय होशियारपुर में पढ़ने गई राजकीय बालगृह में रहने वाली तीन नाबालिक बच्चियां लापता हो गई है।
मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र
पश्चिम एवं पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार को विभिन्न घटनाओं के कारण दिनभर हलचल बनी रही। चंद्रकोणा के माधवपुर गांव में भारी वर्षा के बीच एक विशाल अजगर दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।