संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत चौड़ा गांव में हजरत शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 29वें सालाना उर्स की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मजार परिसर में बागे हरम उर्स कमेटी की ओर से रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियां की जा रही हैं. बागे हरम उर्स कमिटी, चौड़ा अध्यक्ष डॉक्टर शाहाबुद्दीन अंसारी नें बताया कि इस वर्ष उर्स का आयोजन 22 अगस्त 2026, शनिवार को होगा. उर्स के मौके पर सुबह से कई कार्यक्रम होंगे. वहीं रात 10 बजे से महफिल-ए-शमा में कव्वाली का मुकाबला होगा. इस मुकाबले में गुलाम वारिस एंड पार्टी, दिल्ली और रेहान अली चिश्ती एंड पार्टी, उत्तर प्रदेश आमने-सामने होंगे. कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा का यह उर्स कौमी एकता के लिए भी जाना जाता है. उर्स में कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, पुरुलिया समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की जाती है. उर्स को लेकर कमेटी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.