न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद में लगातार हो रही बारिश ने हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय की जर्जर स्थिति को उजागर कर दिया है. कार्यालय की छत से पानी टपकना और दीवारों से पानी का रिसाव होने के कारण फर्श पर पानी जमा हो रहा है. वहीं, सीढ़ियों पर पानी और नमी के कारण फिसलन होने की संभावना बनी रहती है. इससे कार्यालय में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अनुमंडल कार्यालय में स्थित सीढ़ियों के पास ऊपर छत से पानी रिस रहा है, जहा पानी के रिसने का निशान भी बन गया है , गीले मार्वल पर चलते समय लोगो को फिसलन का ख़तरा बना रहता है. अनुमंडल कार्यालय आने जाने वाले लोगों में चर्चा होती रहती है कि बारिश के दौरान हर साल कार्यालय में पानी रिसने की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं होने से परेशानी बनी हुई है, लोगों ने कार्यालय भवन की मरम्मत कराने और सीढ़ियों व फर्श की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.लोगों के अनुसार पूर्व प्रभारी एसडीएम गौरांग महतो के कार्यकाल में समय-समय पर कार्यालय में छोटी-मोटी मरम्मत और रखरखाव कराया जाता था. वर्तमान में भी भवन की स्थिति को देखते हुए आवश्यक मरम्मत पर ध्यान देने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: झारखंड की आर्थिक स्थिति कमजोर करना चाहती है केंद्र सरकार, राज्य को लाखों करोड़ रुपये का होगा नुकसान - जेएमएम