राशन कार्ड

बिहार में जल्द बनेंगे 1 करोड़ राशन कार्ड, हर लाभार्थी तक पहुंचेगी सुविधा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 1 करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की घोषणा की है। सरकार का उद्देश्य इस सुविधा का लाभ हर घर तक पहुंचाना है। <br/>

By Rani Thakur
बिहार में जल्द बनेंगे 1 करोड़ राशन कार्ड, हर लाभार्थी तक पहुंचेगी सुविधा

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की समीक्षा की।

लक्ष्य पर विशेष फोकस 

इस जरूरी बैठक में राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही सभी लाभार्थियों का सटीक डेटाबेस तैयार करने को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

डेटाबेस तैयार करने का निर्देश

सीएम ने कहा कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का व्यापक और अपडेटेड डाटाबेस तैयार किया जाए, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ सही समय और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और तय लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल किया जाए। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी परिवार इस सरकारी खाद्यान्न योजना से वंचित न रहे।

राशन वितरण व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर

मुख्यमंत्री ने राशन वितरण व्यवस्था की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पात्र लाभार्थी को सम्मानपूर्वक और बिना किसी बाधा के खाद्यान्न मिलना चाहिए।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।