शिकंजा

1170 प्रतिबंधित कोरेक्स और 56 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार  

मधेपुरा जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। 

By Rani Thakur
1170 प्रतिबंधित कोरेक्स और 56 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार  

1170 प्रतिबंधित कोरेक्स और 56 बोतल विदेशी शराब जब्त

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रमण कुमार / मधेपुरा :
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के खारा, वार्ड संख्या-09 में छापेमारी कर जमीन के गड्ढे में छिपाकर रखी गई 1170 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने इस गिरोह के मुख्य सप्लायर किंगपीन विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बरामद सभी प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, उत्पाद विभाग ने अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि किसी भी स्तर पर संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने तक अभियान जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।