सामाजिक सुरक्षा पेंशन

आज बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को मिले 1100 रुपये मासिक पेंशन, जानें पूरी डिटेल

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के कुल 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में इस महीने 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि आज डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

By Rani Thakur
आज बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को मिले 1100 रुपये मासिक पेंशन, जानें पूरी डिटेल

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में सरकार ने प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया है। 

आज लगभग एक करोड़ खाते में भेजी गई राशि

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के कुल 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में इस महीने 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि आज डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना साथ ही उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग करना है। 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया साझा

सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। सीएम ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,100 रुपये की पेंशन राशि भेजने की व्यवस्था की है। 

योजना को अधिक प्रभावी बना रही सरकार- सीएम

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। समय पर पेंशन राशि मिलने से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा होगी।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।