साइबर अपराध पर शिकंजा

नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। <br/>

By Rani Thakur
नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी की देखरेख में हुई।

विशेष टीम हुई थी गठित 

पुलिस को विभिन्न तरीकों से की गई ठगी की सूचना मिली थी। चंडीगढ़ साइबर थाना पुलिस भी चंडीगढ़ (साइबर थाना) कांड संख्या 70/26 के फरार/संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई के लिए नवादा आई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर वारसलीगंज थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन किया।

गुप्त सूचना पर छापेमारी 

इस टीम में वारसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम चैनपुरा के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ (साइबर थाना) कांड संख्या 70/23 से संबंधित कोई सूत्र नहीं मिला, लेकिन तीन अन्य साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। इनके पास से कुल 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

लोन के नाम पर ठगी

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि वे मुद्रा फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और अन्य कंपनियों के नाम पर विभिन्न प्रकार के लोन दिलाने का झांसा देते थे। वे ग्राहकों के मोबाइल नंबर, नाम और पते सहित प्राप्त कस्टमर डेटा का उपयोग कर लोगों से संपर्क करते और लोन देने के नाम पर ठगी करते थे। इस संबंध में वारसलीगंज थाना में कांड संख्या 457/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है:

  • 1. अंकित कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता स्व. बुधन सिंह, निवासी जवाहर पार्क, थाना वारसलीगंज, जिला नवादा।
  • 2. सत्यवीर कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता रामचरित्र सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना वारसलीगंज, जिला नवादा।
  • 3. सन्नी कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. सूरज सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना वारसलीगंज, जिला नवादा।
     

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।