नोटिस जारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स पर एक्शन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राजद के एक्स हैंडल समेत 10 सोशल मीडिया अकाउंट को नोटिस जारी किया गया है। <br/>

By Rani Thakur
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स पर एक्शन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राजद के एक्स हैंडल समेत दस सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की गई है। बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया है।

मांगा गया अकाउंट संचालकों का डिटेल्स

इस नोटिस में संबंधित दस एक्स हैंडल के पोस्ट का लिंक शेयर करते हुए इसे तत्काल हटाने को कहा गया है। इसके साथ ही इससे जुड़े डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा संबंधित अकाउंट संचालकों का विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है।

नोटिस में क्या है अहम 

सीसीएसयू की तरफ से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79, आईटी नियम तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रविधानों के तहत जारी नोटिस में कहा गया है कि कई एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए ऐसे पोस्ट किए गए हैं, जो भ्रामक हैं। यह जनमानस को गुमराह कर सार्वजनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

पोस्टों को तत्काल हटाने का निर्देश

नोटिस में एक्स से संबंधित पोस्टों को तत्काल हटाने के साथ-साथ उनके मूल अपलोडर का नाम, आईपी एड्रेस, फोन नंबर, ई-मेल, जीपीएस लोकेशन, लॉग-इन, अपलोडिंग विवरण तथा पोस्ट से जुड़ा अन्य डिजिटल डेटा उपलब्ध कराने को कहा गया है। सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि जांच में उनका उपयोग किया जा सके।

हो सकती है कानूनी कार्रवाई 

सीसीएसयू ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आईटी अधिनियम और बीएनएसएस के प्रासंगिक प्रविधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इधर, राजद ने अपने एक्स हैंडल से इस नोटिस की तस्वीर साझा करते हुए सवाल किया है कि क्या बिहार पुलिस विपक्ष को भी नियंत्रित करेगी? मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सच और आलोचना सुनने की क्षमता नहीं है तो राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

Bihar Politics: अब विधायक बने प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट से ली शपथ 

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा के सदस्यता की शपथ ली। <br/>