अब बिहार के टोल प्लाजा पर मिलेगी एंबुलेंस सेवा, घायलों को तुरंत मिलेगा इलाज

बिहार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टोल प्लाजा पर जल्द एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों का जल्द से जल्द इलाज हो सके।

By Rani Thakur
अब बिहार के टोल प्लाजा पर मिलेगी एंबुलेंस सेवा, घायलों को तुरंत मिलेगा इलाज

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राज्य में सभी टोल प्लाजा पर जल्द से जल्द एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अविलंब उचित चिकित्सा के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी में लगा है।

कम होगी मृत्यु संख्या

अनुमान है कि तुरंत चिकित्सकीय सुविधा मिलने से ऐसे मामलों में मृत्यु की संख्या कम की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संख्या वर्ष-प्रति-वर्ष बढ़ती जा रही है। 2024 की तुलना में 2025 में मृत्यु दर में 6.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

स्थापित होगी ट्रॉमा सेंटर

बहरहाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और राज्य राजमार्ग (एसएच) पर ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के लिए भी पहल तेज होगी। वहां दुर्घटनाग्रस्त लोगों की चिकित्सा होगी। ट्रॉमा सेंटर बन जाने पर टोल प्लाजा पर स्थायी रूप में एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

ट्रामा सेंटरों में आईसीयू 

11 ट्रॉमा सेंटर में 15 जुलाई तक आइसीयू की सुविधा शुरू हो जाएगी। विभाग की ओर से संबंधित जिलों को इसका स्पष्ट निर्देश दिया गया है। 

एंबुलेंस टैगिंग की तकनीक 

सड़क दुर्घटना प्रबंधन के दृष्टिकोण से एनएच एंबुलेंस से टैगिंग के लिए तकनीक विकसित की जाएगी। इससे सड़क दुर्घटना के घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

आधे घंटे में पहुंच रही एंबुलेंस 

राज्य में 1500 से अधिक सरकारी और 2000 से अधिक निजी एंबुलेंस पंजीकृत हैं। सभी सरकारी एंबुलेंस की मैपिंग की गई है, ताकि घायलों तक वे तुरंत पहुंच सकें। कॉल करने पर अभी शहरी क्षेत्र में 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट के अंदर एंबुलेंस पहुंच रही है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।