अनंत सिंह

अनंत सिंह और गुंजन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलने के बाद मिली राहत

गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पेश हुए। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी।

By Rani Thakur
अनंत सिंह और गुंजन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलने के बाद मिली राहत

अनंत सिंह, मोकामा विधायक

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पेश हुए। दोनों के कोर्ट पहुंचने की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें बड़ी राहत मिली।

हथियार वाले मामले में थी पेशी

जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना में 2 मई को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में अदालत ने दोनों को पेश होने का निर्देश दिया था। निर्धारित तिथि पर अनंत सिंह और गुंजन सिंह अपने समर्थकों के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। दोनों के अदालत पहुंचने के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई थी, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे।

मुझ पर लगाए गए आरोप साजिश का हिस्सा : अनंत सिंह 

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद समर्थकों ने दोनों का स्वागत किया। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बताया कि "मुझ पर लगाए गए आरोप साजिश का हिस्सा हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज अदालत से न्याय मिला है।" आर्म्स एक्ट से जुड़े इस मामले में फिलहाल दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है। वहीं, कोर्ट परिसर में सुरक्षा के बीच पूरी न्यायिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।