Encounter In Bihar: बिहार में फिर एनकाउंटर, पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर मारी गोली

पटना के मसौढी में बुधवार की सुबह फिर से पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी अजय पासवान के पैर में गोली लगी है।

By Rani Thakur

Encounter In Bihar: बिहार में फिर एनकाउंटर, पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर मारी गोली

मसौढी में पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर मारी गोली

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  पटना के मसौढ़ी में बुधवार की सुबह फिर से पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी अजय पासवान के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके एक साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी मौके से गिरफ्तार किया है।

सिक्योरिटी वैन से 27 लूट मामले में शामिल 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग हाल ही में सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपए लूट मामले में शामिल हुए थे। पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि अजय पासवान अपने कुछ साथियों के साथ चरमा गांव में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा हैं। इस सूचना के आधार पर मसौढ़ी पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस टीम को देखते ही अपराधी भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस पर 2 राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा गांव की है।

भागने की फिराक में था दूसरी अपराधी 

घायल को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दूसरा अपराधी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि अजय पासवान और उसके गिरोह ने 2 दिन पहले मसौढ़ी के एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की साजिश रची थी। इसके लिए अपराधियों ने व्यवसायी और दुकान की रेकी भी की थी।

मौके से पिस्टल, कट्‌टा-कारतूस बरामद

अजय पासवान हाल ही में गोपालपुर थाना क्षेत्र में सिक्योरिटी वाहन से 27 लाख रुपए लूट की घटना में भी शामिल था। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों अपराधियों पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

अपराधियों की तलाश को छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और उनके गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को पटना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।