डकैती

बाढ़ में हथियारबंद डकैतों का तांडव: परिवार को बंधक बनाकर 15-20 लाख की लूट 

बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़नउद्दीन चक में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाते हुए लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया।

By Rani Thakur
बाढ़ में हथियारबंद डकैतों का तांडव: परिवार को बंधक बनाकर 15-20 लाख की लूट 

बाढ़ में डकैती

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विकाश कुमार / बाढ़ :
बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़नउद्दीन चक में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाते हुए लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद बाढ़ थाना की पुलिस थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित गृहस्वामी जयचंद्र चौधरी ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े सात बजे पूजा करने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर स्टोर रूम के दरवाजे पर पड़ी, जिसकी छिटकनी रात में लगाने के बावजूद खुली हुई थी। संदेह होने पर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर पहले से मौजूद 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सभी बदमाश नीचे पहुंचे और उनकी पत्नी, बेटे तथा बेटी को भी हथियार के बल पर बंधक बना लिया। पूरे परिवार को कब्जे में लेने के बाद डकैतों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान की लूटपाट की।

पीड़ित परिवार के अनुसार, डकैत करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है। सुबह के समय हुई इस डकैती की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।