Bankipur By Election 2026

Bankipur By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, इस दिन होना है मतदान

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसका मतदान 30 जुलाई को तो मतगणना 3 अगस्त को होगा। <br/>

By Rani Thakur
Bankipur By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, इस दिन होना है मतदान

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राजधानी पटना की सबसे हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित है। उसके बाद मतदान 30 जुलाई को होगा और मतगणना 3 अगस्त को होगी।

14 सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त 

बांकीपुर उपचुनाव का निर्वाचन पदाधिकारी पटना सदर के भूमि उपसमाहर्ता राघवेंद्र प्रताप को बनाया गया है। नामांकन में 14 सहायक निर्वाचन पदाधिकारी लगाए गए हैं। नामांकन में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की संख्या 14 रखी गई है। इसमें पटना सदर प्रखंड के कई पदाधिकारी तो पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल के कई पदाधिकारी को नामांकन प्रक्रिया में लगाया गया है।

422 मतदान केंद्र, 3.79 लाख मतदाता

इस चुनाव में 3,79,471 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 1,99,987 पुरुष, 1,79,461 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। कुल 422 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चुनाव आयोग ने  दावा किया है कि पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने किया प्रत्याशी बनने का ऐलान

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने खुद इस चुनाव में प्रत्याशी बनने का ऐलान किया है। भाजपा और महागठबंधन की ओर से अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं हुआ है।

नितिन नवीन वाली सीट पर उपचुनाव

यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। 1995 से इस सीट पर नितिन नवीन और उनके पिता का कब्जा रहा है। नवीन किशोर 1995 से लगातार विधायक रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद 2006 में नितिन नवीन उपचुनाव लड़े और जीत हासिल की उसके बाद से लगातार इस क्षेत्र के विधायक रहे थे। अब उनका सीट खाली होने के बाद उपचुनाव किया जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।