bharat-tiwari-encounter-samrat-chaudhary-first-rea

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार सामने आया सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान , कहा - 'सच्चाई की पड़ताल..'

बिहार से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में आज (25 जून) बिहार के CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

By Vaibhaw Vikram
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार सामने आया सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान , कहा - 'सच्चाई की पड़ताल..'

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में आज (25 जून) बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार की राजधानी पटना में आयोजित हुए 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमारे यहां कोई भी समस्या सामने आती है तो सरकार तुरंत चिंतित होकर उसको आगे बढ़ाती है. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि 'भोजपुर में एक घटना घटी, तुरंत बिहार सरकार ने ज्यूडिशियल कमीशन का गठन किया. क्योंकि न्याय मिले, कोई अगर गलत है तो उस पर कार्रवाई हो.'

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज दिए गए बयान से पहले अभी पत्रकारों ने उनसे इस मामले में सवाल किया था. जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था. अब एक कार्यक्रम के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि सरकार कैसे चिंतित है. बीते बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें भोजपुर एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मुहर लगी थी. वहीं इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा के हाथों में सौंपी गई है. आज मामले को और भी बेहतर तरीके से जानने के लिए और परिजनों से मिलने के लिए रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा बिलौटी गांव भी गए थे और वहां उन्होंने भारत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात भी की है.

यह भी पढ़ें: पलामू में दिनदहाड़े बड़ी लूट: प्रज्ञा केंद्र में पिस्टल तानकर ₹1 लाख उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई