बिहार विधानसभा

बिहार विधानसभा का सत्र शुरू : तेजस्वी की कुर्सी खाली, बीजेपी ने कहा परदेसी यादव

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है, लेकिन पहले दिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सदन में दिखाई नहीं दिए। भाजपा ने उन्हें परदेसी यादव कहा है।<br/>

By Rani Thakur
बिहार विधानसभा का सत्र शुरू : तेजस्वी की कुर्सी खाली, बीजेपी ने कहा परदेसी यादव

बिहार विधानसभा के सत्र में नहीं दिखे विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। पांच दिन तक चलने वाले विधानसभा और विधान परिषद के सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार 13 अहम विधेयक पेश करेगी। राष्ट्रीय जनता दल और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सदन से गायब हैं। विपक्षी बेंच पर राष्ट्रीय जनता दल के बाकी विधायक नजर आए लेकिन तेजस्वी नहीं दिखे। 

सपरिवार विदेश दौरे पर हैं तेजस्वी 

सपरिवार विदेश दौरे पर गए तेजस्वी यादव के लौटने के बारे में कोई जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। यादव के अब तक नहीं लौटने से बांकीपुर उप-चुनाव में पार्टी की कैंडिडेट रेखा गुप्ता का प्रचार अभियान भी सूना लग रहा है, जहां भाजपा के नीरज सिन्हा और जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर भी पहली बार विधानसभा पहुंचने के लिए लड़ रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने की टिप्पणी

एनडीए सरकार का नेतृत्व कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तेजस्वी के को ‘परदेसी यादव’ कहकर उनके रवैए की आलोचना की है। तेजस्वी यादव ने चार दिन से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी नहीं किया है। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि ‘मानसून आ गया है। पूरी दुनिया से घूम कर बादल भी बिहार की धरती पर मंडराने लगे है। कल बिहार विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है। परदेसी यादव अभी तक मिसिंग हैं। तेजस्वी यादव की दिलचस्पी राजनीति में नहीं है, उनकी पार्टी में नहीं है, उनकी दिलचस्पी कहीं और है, सिर्फ पैसे बटोरने में रहते हैं।’

इस सत्र में पेश होंगे 13 विधेयक 

24 जुलाई तक चलने वाले विधानमंडल सत्र में हमेशा की तरह सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बवाल के आसार हैं। भरत तिवारी एनकाउंटर, पेपर लीक, महंगाई, राज्य की वित्तीय हालत, किसानों को यूरिया की उपलब्धता जैसे मसले विपक्ष उठाने की तैयारी में है। सरकार इस सत्र में बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) समेत 13 विधेयक पेश करेगी। विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 23 जुलाई को अनुपूरक बजट पर बहस एवं सरकार का जवाब होगा।

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में सम्राट चौधरी सरकार के 13 विधेयक

  •     बिहार नगर विकास विधेयक 2026
  •     बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026
  •     बिहार दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (निरसन) विधेयक 2026
  •     भारतीय स्टाम्प (बिहार संशोधन) विधेयक 2026
  •     निबंधन (बिहार संशोशन) विधेयक 2026
  •     बिहार ईज ऑफ डुईंग बिजनेस विधेयक 2026
  •     बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक 2026
  •     बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2026
  •     बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तन) (निरसन) विधेयक 2026
  •     बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक 2026
  •     बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक 2026
  •     बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2026
  •     बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) (संशोधन) विधेयक 2026
     

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।