सम्राट कैबिनेट की बैठक आज: कई जरूरी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दो विभागों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे सीएम

सम्राट कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विभागीय एजेंडों पर मुहर लग सकती है। <br/>

By Rani Thakur
सम्राट कैबिनेट की बैठक आज: कई जरूरी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दो विभागों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क : सम्राट कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इसकी अध्यक्षता सीएम सम्राट चौधरी करेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली इस बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विभागीय एजेंडों पर मुहर लग सकती है। उसके बाद बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी।

पिछली बैठक में 27 एजेंडों पर लगी थी मुहर

बता दें कि 27 मई को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों को स्वीकृति दी गई थी। उस बैठक में राज्य के विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानमंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में फैसला लिया गया था। सरकार ने इन्हें बिहार स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मंजूरी दी थी। इस निर्णय के बाद लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए पहले भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

पहली कैबिनेट में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी

सीएम सम्राट की पहली कैबिनेट में कुल 22 एजेंडों पर मुहल लगी थी। जिसमें बिहार में 11 नए आधुनिक शहर बसेंगे। सम्राट कैबिनेट की पहली मीटिंग में इन सेटेलाइट टाउनशिप के विकास को मंजूरी मिली थी। इन 11 स्थानों पर जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर और छपरा के पास ये रोक 30 जून 2027 तक लागू रहेगी। वहीं, पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर के पास यह पाबंदी 31 मार्च 2027 तक रहेगी।

दूसरी कैबिनेट बैठक में 63 एजेंडों पर लगी थी मुहर

सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक 29 अप्रैल को हुई थी, जिसमें कुल 63 एजेंडों पर मुहर लगी थी। इस बैठक का सबसे बड़ा फैसला रोजगार और नियुक्तियों से जुड़ा रहा।

तीसरी कैबिनेट बैठक में सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

तीसरी कैबिनेट मीटिंग में 20 एजेंडों पर मुहर लगी। सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया गया।

चौथी कैबिनेट- 19 एजेंडों पर लगी थी मुहर

13 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी थी। उस बैठक में बिहार के करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी गई थी।

सीएम आज दो विभागों की करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दो विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम बनने के बाद से सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। मंत्रियों और अधिकारियों के साथ उनकी बैठक लगातार जारी है। इस कड़ी में आज सीएम सुबह 11 बजे से उद्योग विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद 11:30 बजे से खेल विभाग के साथ उनकी समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में संबंधित विभाग के मंत्री समेत अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।