बिहार में आज से डिजिटल जनगणना की शुरुआत, जानें कैसे घर बैठे भरें अपना डिटेल

बिहार में 17 अप्रैल से डिजिटल जनगणना 2027 शुरू। 1 मई तक नागरिक पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब देकर खुद पंजीकरण कर सकेंगे। प्राप्त आईडी से प्रगणक घर आकर डेटा का सत्यापन करेंगे।

By Anshuman Parashar
बिहार में आज से डिजिटल जनगणना की शुरुआत, जानें कैसे घर बैठे भरें अपना डिटेल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क:  बिहार में विकास के नए ब्लूप्रिंट को तैयार करने के लिए 'जनगणना 2027' की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार राज्य सरकार और केंद्र के समन्वय से जनगणना को पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल बनाया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में नागरिकों को 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) का विकल्प दिया गया है, जिसकी समय सीमा आज से यानी 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।

पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, 33 सवालों के देने होंगे जवाब

जनगणना की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in लाइव कर दिया गया है। परिवार का मुखिया अपने मोबाइल नंबर के जरिए इस पर पंजीकरण कर सकता है। पोर्टल पर कुल 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की बनावट (छत, दीवार, फर्श), बिजली-पानी की उपलब्धता, शौचालय, रसोई गैस, इंटरनेट और वाहनों से संबंधित जानकारियां शामिल हैं।

मिलेगी 'सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी', प्रगणक करेंगे सत्यापन

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद सिस्टम एक यूनिक 'सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी' जेनरेट करेगा। इस आईडी को संभालकर रखना अनिवार्य है। जब अगले महीने प्रगणक (Enumerators) भौतिक सत्यापन के लिए आपके घर पहुंचेंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। इससे डेटा मिलान की प्रक्रिया तेज होगी और त्रुटियों की संभावना कम हो जाएगी।

सटीकता और पारदर्शिता पर जोर: सीके अनिल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने बताया कि इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य जनगणना को और अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सीधी भागीदारी से डेटा कलेक्शन में तेजी आएगी। यह आधुनिक बिहार की दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां हर व्यक्ति की जानकारी सुरक्षित और डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी।

आम जनता को क्या होगा फायदा?

इस नई व्यवस्था के लागू होने से लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे अपनी सुविधानुसार घर बैठे परिवार की सही जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। बिहार में पहली बार अपनाई जा रही यह डिजिटल स्व-गणना प्रणाली समय की बचत के साथ-साथ सरकारी रिकॉर्ड को अधिक विश्वसनीय बनाएगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।