Bihar Crime: बिहार के अस्पतालों से दवाएं चुराकर बांग्लादेश में बेचता था गैंग, सरगना गिरफ्तार

पटना पुलिस ने सरकारी अस्पतालों से दवाएं चुराकर बांग्लादेश में बेचने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 20 करोड़ की दवाएं भी बरामद की गई हैं।

By Rani Thakur
Bihar Crime: बिहार के अस्पतालों से दवाएं चुराकर बांग्लादेश में बेचता था गैंग, सरगना गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में सरकारी दवाओं की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ये धंधेबाज पटना समेत कई जिलों के सरकारी अस्पतालों (PHC और CHC) से जीवनरक्षक और प्रतिबंधित दवाएं चुराकर उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा सीधे बांग्लादेश में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस पूरे नेटवर्क में करीब 20 से 25 लोग शामिल हैं। रविवार को वैशाली जिले के हाजीपुर से नशीली दवाओं के मुख्य सौदागर और गिरोह के सरगना नीरज कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कई हैरान करने वाले सच आए हैं।

पहले दिल्ली से चलता था धंधा

गिरफ्तार सरगना नीरज कुमार ने पूछताछ में कबूला है कि पहले यह पूरा काला धंधा देश की राजधानी दिल्ली से चलता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसने बिहार के हाजीपुर को ही अपना अड्डा बना लिया था। हाजीपुर से ही पटना और उसके आस-पास के कई जिलों में प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीले इंजेक्शन और सांप काटने पर दी जाने वाली बेहद जरूरी एंटीवेनम दवा की अवैध तरीके से सप्लाई की जा रही थी। पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में सांप काटने की घटनाएं बहुत ज्यादा होती हैं, जिसके कारण वहां एंटीवेनम और नशीले कफ सिरप की मांग सबसे अधिक है। यह गैंग पिछले चार-पांच सालों से इस धंधे में लगा था।

तीन लेवल पर काम करती थी चेन

सिटी एसपी परिचय कुमार के मुताबिक, इस नेटवर्क को चलाने के लिए धंधेबाजों ने तीन स्तर पर मजबूत चेन बना रखी थी। पहली चेन वहां सक्रिय थी जहां दवाएं बनती हैं। दूसरी चेन के तहत पटना में बैठकर यह खाका तैयार होता था कि प्रतिबंधित दवाओं को बाजार में कैसे खपाना है। वहीं तीसरी चेन के तहत दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीण इलाकों के गोदामों को चुना जाता था, जिसके लिए गोदाम मालिकों को मोटी रकम दी जाती थी। माल को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए जगदंबा, श्रीराम, अमर और जयमाता दी जैसी प्रमुख ट्रांसपोर्ट कंपनियों के साथ इनकी मिलीभगत थी। दवाओं को गोदाम से बाजार तक पहुंचाने के लिए गिरोह ने डेढ़ गुना किराया देकर कई ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को भी अपने साथ जोड़ रखा था। 
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।