बिहार में 21 से 26 मई तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, तापमान 46°C तक पहुंचने की संभावना

बिहार में 21 से 26 मई के बीच भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

By sawan kumar
बिहार में 21 से 26 मई तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, तापमान 46°C तक पहुंचने की संभावना

बिहार में 21 से 26 मई तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार में 21 मई से 26 मई के बीच भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहने की संभावना जताई गई है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, इस दौरान राज्य के दक्षिण और मध्य भाग के कई जिलों में तापमान 41 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। खासकर दिन के समय स्थिति अधिक भयावह रहने की संभावना है।

हाईलाइट्स - 

  • 21 से 26 मई तक बिहार में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट
  • तापमान 41 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना
  • दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक सबसे ज्यादा असर
  • दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिले प्रभावित रहेंगे
  • प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक सबसे ज्यादा असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक का समय सबसे ज्यादा गर्म और खतरनाक रहेगा। इस अवधि में लू चलने की संभावना भी अधिक है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से इस समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

कई जिले रहेंगे ज्यादा प्रभावित, प्रशासन ने दी चेतावनी

इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, सीवान, सारण, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका और मुंगेर जैसे जिलों में देखने को मिल सकता है। बिहार मौसम सेवा केंद्र की निदेशक सी.एन. प्रभु ने लोगों को सतर्क रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी हीटवेव से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 प्रस्तावों को मंजूरी, गया–बैंकॉक सीधी उड़ान और 747 करोड़ की स्वास्थ्य ग्रांट को हरी झंडी

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार