बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों के लिए 18 जून को होगी वोटिंग

भारत चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव कराने का शेड्यूल जारी किया है। इन सीटों के लिए बिहार विधानसभा के निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे।

By Rani Thakur
बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों के लिए 18 जून को होगी वोटिंग

बिहार विधान परिषद उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:
 भारत चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव कराने का शेड्यूल जारी किया है। आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, विधान परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है, जबकि एक सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। इन सभी सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान कराया जाएगा। यह चुनाव विधान परिषद के लिए है  इसलिए इसमें आम जनता मतदान नहीं करेगी। इन सीटों के लिए बिहार विधानसभा के निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे।

इन 9 सीटों पर होगा द्विवार्षिक चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधान परिषद की जिन 9 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम घौस, मो. फारूक, भीष्मा साहनी, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह की सीटें शामिल हैं। वहीं भगवान सिंह कुशवाहा और सम्राट चौधरी की सीट पहले से खाली बताई गई है। आयोग ने बताया कि इन सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद इन सीटों को भरने के लिए चुनाव कराया जाएगा।

नीतीश कुमार वाली सीट पर भी उपचुनाव

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग के मुताबिक, यह सीट 30 मार्च 2026 से खाली है। इस सीट का कार्यकाल 6 मई 2030 तक है।

1 जून से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा।

18 जून को मतदान

इन सभी सीटों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी। आयोग ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।