बिहार में 16 चक्का ट्रक से 9700 लीटर विदेशी शराब जब्त, हरियाणा से पटना तक जुड़ा था तस्करी का नेटवर्क

बिहार में शराबबंदी के बीच पुलिस ने गया में 16 चक्का ट्रक से 9783 लीटर विदेशी शराब जब्त की। हरियाणा से पटना भेजी जा रही इस खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए। पुलिस अब मुख्य माफियाओं की तलाश में है।

By Anshuman Parashar
बिहार में 16 चक्का ट्रक से 9700 लीटर विदेशी शराब जब्त, हरियाणा से पटना तक जुड़ा था तस्करी का नेटवर्क

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क (राहुल, शेरघाटीबिहार में सख्त शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की बड़ी खेप खपाने की कोशिश में जुटे हैं। ताजा मामले में, पुलिस ने डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह खेप हरियाणा से चलकर राजधानी पटना पहुंचने वाली थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इसे रास्ते में ही विफल कर दिया।

गुप्त सूचना पर बहेरा थाना गेट के पास बिछाया जाल

पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि एक 16 चक्का ट्रक (हरियाणा नंबर) चतरा के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाला है, जिसमें भारी मात्रा में शराब लदी है। सूचना मिलते ही बहेरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। ट्रक के भीतर विभिन्न ब्रांडों की कुल 9783 लीटर विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

हरियाणा के रहने वाले चालक और उपचालक गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिला अंतर्गत गन्नौर थाना क्षेत्र के उदेशपुर निवासी रजनेश कुमार (पिता ओमप्रकाश) और अजय कुमार (पिता जगबीर) के रूप में हुई है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शराब की यह खेप पटना में किसी बड़े सिंडिकेट को डिलीवर की जानी थी।

तस्करी के बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है। अब पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि शराब की सप्लाई पटना में किसे दी जानी थी और इस गिरोह के पीछे मुख्य सरगना कौन है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।