मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग का तांडव: सीएम ने जताया दुःख, दिल्ली रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत

मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन से अधिक लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।<br/>

By Rani Thakur
मुजफ्फरपुर के  अस्पताल  में आग का तांडव:  सीएम ने जताया दुःख,  दिल्ली रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत

दिल्ली रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:
मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन से अधिक लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इस घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

मीडिया से बचते दिखे निशांत कुमार

वहीं दूसरी ओर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान अस्पताल के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का उन्होंने जवाब भी नहीं दिया। मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर वे बस हाथ जोड़ते हुए पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

सीएम सम्राट ने व्यक्त किया दुःख

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल  मीडिया अकाउंट पर शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।

ICU वार्ड में आग

बता दें कि मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार तड़के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। ब्रह्मपुरा थाना के पास स्थित अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने से दम घुटने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुबह 3:40 बजे ICU से उठने लगा धुआं

जानकारी के अनुसार करीब सुबह 3:40 बजे ICU से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते पूरा वार्ड धुएं से भर गया। उस वक्त ICU में कई गंभीर मरीज भर्ती थे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

खिड़कियां-दरवाजे तोड़कर बचाई गई जान

दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए ICU की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे मरीजों तक पहुंच बनाई गई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद मरीजों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया।

कई की हालत नाजुक

रेस्क्यू के बाद मरीजों को शहर के अलग-अलग निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल बेहद भावुक हो गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर ऑफिसर रामनिवास पांडेय के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच जारी है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया तीन मरीजो की मौत हुई है। जो मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किये गए हैं उसकी क्या स्थिति है पता किया जा रहा है। एक एक चीज को वेरीफाई किया जाएगा। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।