बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

By Anshuman Parashar
बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे और राजस्व विभाग के कामकाज में तेजी लाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। राज्य में आज (11 जून) से लेकर 17 जून तक एक विशेष 'राजस्व महाअभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व दस्तावेजों में सुधार से जुड़े लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाना है। आम जनता की सहूलियत के लिए इस अभियान के दौरान रविवार को भी सभी अंचल कार्यालयों (ब्लॉक) में काम काज जारी रहेगा।

46 लाख पेंडिंग मामलों का होगा ऑन-स्पॉट निपटारा

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के अनुसार, राज्य में इस समय राजस्व दस्तावेजों में गड़बड़ी और सुधार से जुड़े करीब 46 लाख आवेदन लंबित हैं। इन सभी शिकायतों को दूर करने के लिए ही इस 7 दिवसीय महाअभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान मिलने वाले सभी आवेदनों की तुरंत स्कैनिंग की जाएगी और उन्हें डिजिटल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो सके।

8,054 राजस्व कर्मचारियों की होगी सीधी बहाली

विभाग के कामकाज को रफ्तार देने के लिए मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक और बड़ा ऐलान किया है। राज्य में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए जल्द ही 8,054 राजस्व कर्मचारियों की बहाली की जाएगी। मंत्री ने बताया कि मैनपावर की कमी के कारण जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम अटके हुए हैं। इस कमी को दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया चल रही है, और 15 जून के बाद इसके लिए आधिकारिक वैकेंसी (विज्ञप्ति) जारी कर दी जाएगी।

पंचायत भवनों के लिए आएंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर और क्लर्क

सिर्फ राजस्व कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पंचायतों के स्तर पर भी कामकाज को सुधारने की तैयारी है। मंत्री ने जानकारी दी कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर डाटा एंट्री ऑपरेटर सह क्लर्क के पदों के लिए भी अधियाचना भेज दी जाएगी। वर्तमान में पंचायत भवनों में ऑपरेटरों की कमी की वजह से स्थानीय स्तर पर लोगों को परेशानी हो रही है। नई बहाली होने से ग्रामीण क्षेत्रों में ही जमीन और अन्य जरूरी कागजी काम आसानी से हो सकेंगे।

बनेगा लैंड बैंक, बिहार के भूमिहीनों को मिलेगी अपनी जमीन

जमीन के सुधार के साथ-साथ सरकार एक बड़े सामाजिक कल्याणकारी कदम पर भी काम कर रही है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि जमाबंदी में सुधार और वंशावली के आधार पर म्यूटेशन (नामांतरण) से जुड़ी शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा, राज्य की सरकारी जमीनों का पूरा ब्यौरा रखने के लिए एक 'लैंड बैंक' तैयार किया जाएगा। इस लैंड बैंक के जरिए सरकार राज्य के गरीब और भूमिहीन परिवारों को रहने व खेती के लिए जमीन मुहैया कराएगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।