बिहार में सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 200 से अधिक राजस्व कर्मियों का निलंबन रद्द, काम पर लौटने का आदेश

बिहार सरकार ने 200+ राजस्व कर्मियों का निलंबन रद्द कर बड़ी राहत दी है। सम्राट चौधरी सरकार ने पुराना सख्त फैसला पलटते हुए बहाली का आदेश दिया, ताकि जमीन और जनगणना के रुके हुए काम फिर शुरू हो सकें।

By Anshuman Parashar
बिहार में सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 200 से अधिक राजस्व कर्मियों का निलंबन रद्द, काम पर लौटने का आदेश

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पिछले कई महीनों से चला आ रहा गतिरोध अब खत्म होने की दिशा में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उन सभी 224 राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन (निलंबन) रद्द कर दिया है, जिन्हें पिछली सख्ती के दौरान कार्यमुक्त किया गया था। इस फैसले से न केवल विभाग में कामकाज सुधरेगा, बल्कि कर्मचारियों के बीच भी खुशी की लहर है।

विजय सिन्हा के 'सख्त' फैसले पर चली कैंची

यह पूरी कार्रवाई पूर्व उपमुख्यमंत्री और तत्कालीन राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के कार्यकाल के दौरान हुई थी। 11 फरवरी 2026 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मियों के खिलाफ विभाग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया था। तत्कालीन नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता करार देते हुए 224 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद मार्च में अंचलाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी। अब वर्तमान सरकार ने उन आदेशों को पलटते हुए कर्मचारियों की घर वापसी का रास्ता साफ कर दिया है।

Caption

आम जनता और जनगणना कार्यों पर पड़ा था बुरा असर

हड़ताल और थोक भाव में हुए निलंबन के कारण बिहार के अंचलों (ब्लॉक) में जमीन से जुड़े सारे काम ठप पड़े थे।

  • दाखिल-खारिज के हजारों आवेदन लंबित हो गए थे।

  • महत्वपूर्ण सरकारी डेटा जुटाने का काम रुक गया था।

  • आम जनता को अपने ही काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। प्रशासनिक कामकाज की इसी जड़ता को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित हुए सभी कर्मियों को सेवा में वापस लिया जाए।

विभाग ने जारी किया आधिकारिक पत्र

अपर सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आम जनहित को देखते हुए और कार्य की महत्ता को समझते हुए बहाली की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। सरकार का मानना है कि कर्मचारियों के वापस लौटने से अटके हुए सरकारी प्रोजेक्ट और जमीन संबंधी विवादों के निपटारे में तेजी आएगी।

क्या है इस फैसले के पीछे का संदेश?

राजस्व विभाग के इस फैसले को सम्राट चौधरी सरकार के एक 'सॉफ्ट स्टैंड' के रूप में देखा जा रहा है। सरकार चाहती है कि टकराव की जगह समन्वय से काम हो ताकि राज्य के विकास कार्यों, विशेषकर भूमि सुधार और डिजिटल रिकॉर्ड्स के कार्यों में कोई बाधा न आए।


 

संबंधित सामग्री

नीतीश कुमार से मिले सीएम सीएम सम्राट, 30 मिनट चली बैठक में इस विषय पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार से मिले सीएम सीएम सम्राट, 30 मिनट चली बैठक में इस विषय पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। <br/><br/>

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस कंपनी के पास एक मकान की चार दीवारी करने की पूंजी नहीं उससे परमाणु क्षेत्र में करोड़ रुपए का MOU, वाह रे फर्जी सम्राट सरकार। 

Independence Day :  मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

Independence Day : मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर के खड़गपुर में पहुंचकर विशाल तिरंगा यात्रा की अगुआई की, साथ में मुंगेर के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, स्थानीय विधायक मौजद थे।

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से मिलेगी ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा 

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से मिलेगी ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा 

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने युवाओं की शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार और बिहार के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

Tiranga Yatra: पटना में निकली तिरंगा यात्रा, सीएम सम्राट भी हुए शामिल

Tiranga Yatra: पटना में निकली तिरंगा यात्रा, सीएम सम्राट भी हुए शामिल

पटना में आज सुबह ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा मं सीएम सम्राट हाथों में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक 1.5 किलोमीटर पैदल चले।<br/><br/>