बिहार में चालान का झंझट खत्म! CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जानें किन वाहन चालकों की जेब को मिलेगी राहत

बिहार के वाहन चालकों को बड़ी राहत! सीएम सम्राट चौधरी ने ई-चालान पर 50% छूट को दी मंजूरी। 'एकमुश्त निपटान योजना-2026' के तहत अब पुराने चालानों का आधा जुर्माना भरकर निपटारा कर सकेंगे लाखों लोग।

By Anshuman Parashar
बिहार में चालान का झंझट खत्म! CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जानें किन वाहन चालकों की जेब को मिलेगी राहत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार कैबिनेट की ताजा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक योजना पर मुहर लगा दी है। अब राज्य के लाखों वाहन मालिकों को अपने पुराने ई-चालानों की पूरी राशि नहीं भरनी होगी। सरकार ने 'एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026' के तहत लंबित चालानों पर 50 प्रतिशत की भारी छू देने का फैसला किया है। इस कदम से न केवल लोगों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि वर्षों से अटके मामलों का भी तेजी से निपटारा हो सकेगा।

90 दिन से पुराने चालानों का लोक अदालत में होगा ऑन स्पॉट फैसला

योजना के अनुसार, जिन वाहन चालकों के चालान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं, उनके मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जाएगा। इसमें हेलमेट, सीटबेल्ट, इंश्योरेंस और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने जैसे तमाम छोटे-बड़े उल्लंघन शामिल हैं। इससे अदालतों में लंबित मुकदमों का बोझ भी कम होगा और जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं; तुरंत लागू हुई योजना

सरकार ने इस राहत योजना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यह छूट पूरे वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रभावी रहेगी। वाहन चालक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन या निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में जाकर अपना आधा जुर्माना जमा कर पुराने विवादों से मुक्ति पा सकते हैं।

राहत के साथ अनुशासन: यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने की कोशिश

परिवहन विभाग का उद्देश्य केवल जुर्माना कम करना नहीं, बल्कि लोगों को एक नया अवसर देना है। सरकार का मानना है कि इस योजना के बाद लोग अपने पुराने रिकॉर्ड साफ कर सकेंगे और भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए अधिक प्रोत्साहित होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह एक सीमित समय का अवसर है, जिसका लाभ सभी वाहन चालकों को उठाना चाहिए।

संबंधित सामग्री

बिहार में सफर हुआ महंगा, 1 जून से बढ़ जाएगा सरकारी बसों का किराया, ऑटो-प्राइवेट बसों की दरें भी बदलने की तैयारी

बिहार में सफर हुआ महंगा, 1 जून से बढ़ जाएगा सरकारी बसों का किराया, ऑटो-प्राइवेट बसों की दरें भी बदलने की तैयारी

बिहार में सफर महंगा! 1 जून से सरकारी बसों का किराया 15% तक बढ़ा. जल्द ही प्राइवेट बसों और ऑटो की दरें भी बढ़ेंगी, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा.

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! बिहार सरकार ने दिया आम जनता को 'ब्रह्मास्त्र', एक क्लिक पर होगी कार्रवाई

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! बिहार सरकार ने दिया आम जनता को 'ब्रह्मास्त्र', एक क्लिक पर होगी कार्रवाई

बिहार परिवहन विभाग की नई पहल। अब आम लोग व्हाट्सएप नंबर 9153971897 या ई-मेल पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का फोटो-वीडियो भेज सकेंगे। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रहेगी।

बिहार में रोड ऐक्सिडेंट में  1.5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, डिप्टी CM ने किया एलान

बिहार में रोड ऐक्सिडेंट में 1.5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, डिप्टी CM ने किया एलान

बिहार में सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने परिवहन विभाग की समीक्षा कर ITMS लागू करने और जल परिवहन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। ड्राइवरों के लिए इना

मुजफ्फरपुर से पटना-दरभंगा समेत इन शहरों के लिए जल्द चलेंगी पीएम ई-बसें, 80% तैयार हुआ हाईटेक चार्जिंग स्टेशन

मुजफ्फरपुर से पटना-दरभंगा समेत इन शहरों के लिए जल्द चलेंगी पीएम ई-बसें, 80% तैयार हुआ हाईटेक चार्जिंग स्टेशन

मुजफ्फरपुर में पीएम ई-बस सेवा का काउंटडाउन शुरू! इमलीचट्टी में 80% काम पूरा। अब पटना, दरभंगा और सीतामढ़ी समेत कई रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत,  शादी की तैयारी मातम में बदली

Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की तैयारी मातम में बदली

शादी से 13 दिन पहले काल का ग्रास बना युवक। दरभंगा के SH-17 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बेंगलुरु में कार्यरत चंद्र किशोर की मौत। फुफेरी बहन की शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, घर की खुशियां मातम में बदलीं।