Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

मौसम विभाग ने बिहार में उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। <br/>

By Rani Thakur
Bihar Weather Alert:  बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। 

इन जिलों में होगी आंधी-बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के ज्यादातर जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश आसार हैं। आईएमडी ने उत्तर बिहार के लिए ऑरेंज और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। पटना जिले के एक-दो स्थानों पर बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। पूरवा चलने पर उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।

40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वहीं उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के एक-दो जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम भाग के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जिले में पछुआ हवा चलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। शेष भाग के जिलों में पूरवा चलने से बारिश होने के आसार हैं लेकिन, जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी, वहां के लोगों को भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

सूबे के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण मौसम शुष्क बना रहा है। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस कैमूर में और सबसे कम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया।


 

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।