बिहार का मौसम

Bihar Weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं सताएगी गर्मी तो कहीं बारिश की अलर्ट

बिहार में मानसून कमजोर होने की वजह से पटना समेत दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और उमस बनी हुई है। वहीं, सीमांचल के 4 जिलों अररिया, कटिहार, सुपौल और सीतामढ़ी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

By Rani Thakur
Bihar Weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं सताएगी गर्मी तो कहीं बारिश की अलर्ट

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून के कमजोर प्रभाव बने होने के कारण राज्य के 16 जिलों में इसे लेकर इंतजार हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पहले आने के बावजूद पूर्णिया, किशनगंज से होते हुए मुजफ्फरपुर में बीते 10 दिनों से रुका हुआ है। 

दक्षिण भाग गर्म और शुष्क 

पटना सहित अन्य भागों में मानसून की वर्षा को लेकर हफ्ते भर इंतजार करना होगा। इस दौरान पटना सहित दक्षिण भाग गर्म और शुष्क बना रहेगा। नमी युक्त पुरवा के कारण कुछ स्थानों पर दिन-रात उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। 

4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

वहीं, सीमांचल भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की गतिविधियां बने होने से थोड़ी राहत की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के चार जिलों अररिया, कटिहार, सुपौल एवं सीतामढ़ी में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा समेत अन्य भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि, पटना सहित अन्य भागों में उमस भरी गर्मी के साथ तपिश की स्थिति बनी रहेगी। रविवार को पटना सहित दक्षिण भागों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहा। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। 

7 जिलों का तापमान 40 के पार

रविवार को सात जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। पटना का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस एवं 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जबकि, गया का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, छपरा का 40.8 डिग्री, डेहरी का 41.1 डिग्री, बक्सर का 40 डिग्री, औरंगाबाद का 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इन शहरों में वर्षा की स्थिति

किशनगंज के तैयबपुर में 49.4 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 44.2 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 42.0 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 32.6 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 30.6 मिमी, सुपौल के बौसा में 30.0 मिमी दर्ज की गई। वहीं अररिया के सिकटी में 26.4 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 24.4 मिमी, अररिया में 24.0 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 23.4 मिमी, नवादा के रजौली में 21.4 मिमी, मधुबनी के जयनगर में 20.0 मिमी की गई। पूर्णिया के कस्बा में 18.4 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 16.2 मिमी, गया के डोभी में 15.6 मिमी, किशनगंज में 15.4 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 12.4 मिमी, नवादा के कौआकोल में 12.2 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 11.4 मिमी एवं पूर्वी चंपारण के बनकटवा में 10.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

संबंधित सामग्री

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए।

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने झंडोत्तोलन किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।<br/><br/>

बिहार की बहनों की सुरक्षा के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी पुलिस दीदीयां 

बिहार की बहनों की सुरक्षा के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी पुलिस दीदीयां 

देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया।

Bihar News:  नवादा में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar News:  नवादा में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

नवादा सदर के कादिरगंज पंचायत अंतर्गत दुलारपुर गांव में पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कादिरगंज बाजार को जाम कर दिया।