Bihar Weather Today: प्रचंड गर्मी से झुलस रहा बिहार, अभी और चढ़ेगा पारा; जानें कब होगी बारिश

आज पटना, रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गयाजी, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, खगड़िया, भागलपुर का मौसम शुष्क रहेगा। पूर्णिया में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। <br/>

By Rani Thakur
Bihar Weather Today: प्रचंड गर्मी से झुलस रहा बिहार, अभी और चढ़ेगा पारा; जानें कब होगी बारिश

प्रचंड गर्मी से झुलस रहा बिहार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  पटना समेत पूरे दक्षिण बिहार में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। इस कारण तापमान और बढ़ने के आसार है। दिन में धूप की तल्खी असहज कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते राज्यभर में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। 10-11 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं। प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आने के साथ वर्षा कई जगहों पर बारिश होगी।

आज रहेगी उमस भरी गर्मी 

रविवार को पटना समेत कुल 22 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इस दिन पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री एवं कैमूर में 40.5 डिग्री के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को पटना सहित दक्षिण भागों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। सीमांचल में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार हैं।

इन जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

पटना सहित रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गयाजी, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, खगड़िया, भागलपुर आदि जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। अरवल में 68 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित शेष जिलों में वर्षा दर्ज की गई। पटना में 1.6 मिमी एवं नवादा के नारदीगंज में 64.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बना रहा।

पूर्णिया में येलो अलर्ट

पूर्णिया जिले में मौसम विभाग ने 10 और 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 8, 9 और 12 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। 

संबंधित सामग्री

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

Bihar Weather Forecast: कल बिहार के 18 जिलों में मौसम का तांडव! गरज-चमक के साथ बारिश

Bihar Weather Forecast: कल बिहार के 18 जिलों में मौसम का तांडव! गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार में 12 अगस्त को मौसम का तांडव देखने को मिलेगा। कल 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। <br/>

Bihar Weather: बिहार में कल से भारी बारिश, आईएमडी का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में कल से भारी बारिश, आईएमडी का अलर्ट जारी

बिहार में इन दिनों मानसून एक्टिव है। शुक्रवार की सुबह पटना के कई इलाकों समेत सीवान और बेतिया में भी तेज बारिश हुई। 

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कल इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कल इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

पटना मौसम विज्ञान ने 31 जुलाई को राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार के इन जिलों में होगी हल्की बारिश, पटना में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी 

बिहार के इन जिलों में होगी हल्की बारिश, पटना में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी 

बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है जबकि बाकी 33 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में आज हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।