नालंदा विश्वविद्यालय

नालंदा विश्वविद्यालय में खुलेगा जैन अध्ययन केंद्र, वैश्विक स्तर पर मिलेगी नई पहचान

बिहार के ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार के तहत अब जल्द ही ‘जैन अध्ययन केंद्र’ (सेंटर फॉर जैन स्टडीज) की स्थापना की जाएगी।

By Rani Thakur
नालंदा विश्वविद्यालय में खुलेगा जैन अध्ययन केंद्र, वैश्विक स्तर पर मिलेगी नई पहचान

नालंदा विश्वविद्यालय में खुलेगा जैन अध्ययन केंद्र

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार के तहत अब जल्द ही ‘जैन अध्ययन केंद्र’ (सेंटर फॉर जैन स्टडीज) की स्थापना की जाएगी। इसकी जानकारी घोषणा नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने हैदराबाद के कान्हा शांति वनम् में आयोजित ‘द हार्ट ऑफ ए जैन’ अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव के दौरान की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा, गहन दार्शनिक चिंतन और शोध को विश्व स्तर पर एक नई और मजबूत पहचान दिलाना है।

शोध व सहयोग की नई राह

नालंदा विश्वविद्यालय और हार्टफुलनेस के बीच भविष्य में एक व्यापक सहयोग की नींव रखी गई है। दोनों संस्थान भविष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा, पर्यावरण और मानव कल्याण के क्षेत्र में साझा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस विश्वविद्यालय में प्रस्तावित ‘जैन अध्ययन केंद्र’ इसी सहयोग का प्रमुख हिस्सा होगा, जो देश-विदेश के शोधार्थियों के लिए जैन दर्शन और अहिंसा के सिद्धांतों को समझने का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेगा।

संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

नवादा में ट्रिपल मर्डर का संदेह: दुबई में पति, घर में लटकी मिली मां... दो बच्चियों की भी संदिग्ध मौत

बिहार के नवादा में एक महिला और उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।