आज बक्सर दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी, रामेश्वरनाथ और वामन मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बक्सर के डेढ़ घंटे के दौरे पर हैं, जहां वे धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। वे रामरेखा घाट पर लाइट एंड साउंड परियोजना का निरीक्षण कर लेजर शो का शुभारंभ भी करेंगे।<br/>

By Rani Thakur
आज बक्सर दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी, रामेश्वरनाथ और वामन मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क : मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार आज बक्सर पहुंच रहे हैं। इसका  कार्यक्रम प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों श्री वामन भगवान मंदिर एवं श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा रामरेखा घाट पर विकसित लाइट एंड साउंड परियोजना का निरीक्षण कर लेजर शो का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी संगठन दोनों स्तरों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

किला मैदान में उतरेगा हेलीकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर 3:30 बजे किला मैदान में उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग द्वारा सीधे श्री वामन भगवान मंदिर पहुंचेंगे। वहां सीएम पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर परिसर की स्थिति और वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। 

रामेश्वरनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

इसके बाद उनका काफिला रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगा, जहां वे विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत रामरेखा घाट पर तैयार किए गए लाइट एंड साउंड सिस्टम का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वहां आयोजित लेजर शो का शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम जिले के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे रामरेखा घाट से वापस किला मैदान के लिए रवाना होंगे और ठीक पांच बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इस दौरान सीएम का किसी जनसभा या सार्वजनिक संबोधन का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम रामरेखा घाट से लेकर श्री वामन भगवान मंदिर तक तैयारियों का जायजा लेती रही।


 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।