मिशन बिहार विकास

बिहार के विकास को रफ्तार: आज दिल्ली दौड़ा पर रहेंगे सीएम सम्राट, नितिन गडकरी संग इन योजनाओं पर होगा मंथन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ जरूरी कर बिहार की कई बड़ी सड़क और पुल परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। <br/>

By Rani Thakur
बिहार के विकास को रफ्तार:  आज दिल्ली दौड़ा पर रहेंगे सीएम सम्राट, नितिन गडकरी संग इन योजनाओं पर होगा मंथन

दिल्ली में सीएम सम्राट करेंगे नितिन गडकरी संग बैठक

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ जरूरी बैठक करेंगे। बैठक में बिहार की कई बड़ी सड़क और पुल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। सीएम सम्राट इन परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय स्वीकृति और आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का आवेदन करेगी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच होने वाली बैठक का सबसे अहम एजेंडा करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क और पुल परियोजनाओं को गति प्रदान करना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से बिहार के सड़क नेटवर्क को मजबूती प्रदान करना और आवागमन को अधिक सुगम बनाना है। 

4 नए रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में डुमराव, विक्रमगंज, सफिया सराय और जहानाबाद में नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण पर चर्चा होगी। इन परियोजनाओं के लिए केंद्र से मंजूरी और वित्तीय सहायता भी मांगी जाएगी। इन पुलों के निर्माण से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और लोगों की आवाजाही आसान होगी।

अरवल-बिहारशरीफ सड़क परियोजना पर जोर

मुख्यमंत्री अरवल-बिहारशरीफ पथ परियोजना को भी बैठक में प्रमुखता से उठाएंगे। यह सड़क परियोजना दक्षिण और मध्य बिहार के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगी, जिससे व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय विकास की गति तेज होगी। इस बैठक में बेतिया, समस्तीपुर और औरंगाबाद बाइपास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। इन बाइपास के निर्माण से शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लंबी दूरी के वाहनों की आवाजाही अधिक आसान हो जाएगी। 

राजनीतिक रूप से अहम यह दौड़ा 

सीएम सम्राट चौधरी का यह दिल्ली दौरा केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं माना जा रहा है। आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा और उन्हें केंद्र की मंजूरी दिलाना भी बताया जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।