लोकनायक का सम्मान

इस लोकनायक के नाम पर जारी होगा स्मारक डाक टिकट, चिराग के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए केंद्र सरकार ने वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला लिया है। <br/>

By Rani Thakur
इस लोकनायक के नाम पर जारी होगा स्मारक डाक टिकट, चिराग के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना :
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर दी। इस कड़ी में जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में स्मारक डाक टिकट का औपचारिक विमोचन किया जाएगा।

भव्य कार्यक्रम में जारी होगा टिकट 

चिराग पासवान ने भी अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने कुछ समय पहले केंद्रीय संचार राज्यमंत्री को पत्र लिखा था। उनसे वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है। जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का जताया आभार

चिराग पासवान ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला बाबा चौहरमल के अद्वितीय साहस, सामाजिक समरसता और प्रेरणादायी विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने वाला है।

कौन थे बाबा चौहरमल?

बाबा चौहरमल को विशेष रूप से पासवान समाज के आराध्य देव, महान लोकनायक और वीर योद्धा के रूप में पूजा जाता है। लोक मान्यताओं के अनुसार उन्होंने सामाजिक भेदभाव, अन्याय और ऊंच-नीच के खिलाफ संघर्ष किया तथा समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मान्यता है कि उनका जन्म 1313 ईस्वी में चैत्र पूर्णिमा के दिन वर्तमान पटना जिले के मोकामा क्षेत्र के शंकरवार टोला में हुआ था। उनके पिता का नाम बंदीमल और माता का नाम रघुमती था। स्मारक डाक टिकट जारी होने के फैसले को बाबा चौहरमल के अनुयायियों और पासवान समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।