मंत्री रामकृपाल यादव के काफिले पर हमला

पटना में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और BJP विधायक रोहित पांडेय के काफिले पर हमला, मंत्री ने बताया सुनियोजित साजिश

राजधानी पटना में बुधवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और भागलपुर से भाजपा विधायक रोहित पांडेय के काफिले पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है.

By Ark Sahuliyar
पटना में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और BJP विधायक रोहित पांडेय के काफिले पर हमला, मंत्री ने बताया सुनियोजित साजिश

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
राजधानी पटना में बुधवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और भागलपुर से भाजपा विधायक रोहित पांडेय के काफिले पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है. घटना में बिहार सरकार लिखी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने न्यूज़11 भारत से फोन पर बातचीत में बताया कि उनके सरकारी आवास पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक चल रही थी. इस दौरान आवास के बाहर उनकी तथा अन्य पार्टी नेताओं की गाड़ियां खड़ी थीं.

पूरी घटना सुनियोजित: रामकृपाल यादव 
मंत्री के अनुसार, इसी बीच कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और बिहार सरकार लिखी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी. उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया. रामकृपाल यादव ने बताया कि भाजपा के उपाध्यक्ष संजय यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी रणनीति बनाने में जुटे थे, तभी यह हमला हुआ. उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना सुनियोजित थी. मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सदाकत आश्रम में प्रदर्शन के दौरान पहले से तीन ट्रैक्टर मौजूद थे. उनके अनुसार, जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे, उन पर हमला कर दिया गया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रव में शामिल लोग गुंडा तत्व थे, जिन्होंने जानबूझकर हिंसा फैलाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में कोचिंग के बहाने प्रेमी संग होटल पहुंची छात्रा, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा; जमकर हुआ हंगामा 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल