विमल कुमार हत्याकांड

हड़ताल पर गए राज्यभर के कार्यपालक पदाधिकारी,  2 करोड़ मुआवजा के साथ सुरक्षा...

रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या के विरोध में बिहार के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 

By Rani Thakur
हड़ताल पर गए राज्यभर के कार्यपालक पदाधिकारी,  2 करोड़ मुआवजा के साथ सुरक्षा...

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या के विरोध में बिहार के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यपालक पदाधिकारी दानापुर स्थित दिवंगत विमल कुमार के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान अधिकारियों ने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यपालक पदाधिकारियों का कहना है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे माहौल में बिना पर्याप्त सुरक्षा के फील्ड में काम करना मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यपालक पदाधिकारियों ने सरकार के समक्ष कई अहम मांगें रखीं। उन्होंने दिवंगत विमल कुमार की पत्नी को कम से कम 2 करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, नगर विकास विभाग के अधिकारियों को 4+1 पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

कार्यपालक पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक अधिकारी का नहीं, बल्कि पूरे राज्य के नगर निकाय अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा हुआ है।

अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर राज्यभर के नगर निकायों में देखने को मिल सकता है। इससे सफाई व्यवस्था, विकास योजनाओं की निगरानी, प्रशासनिक कार्यों और अन्य नागरिक सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। इस दौरान पुनपुन के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, शेरघाटी की कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा कुमारी और दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजू जसवाल समेत कई अधिकारियों ने दिवंगत विमल कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग दोहराई।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।