वारदात 

नवादा में पिता ने मासूम बेटे का गला रेता, पत्नी से विवाद के बाद हत्या

बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी।

By Rani Thakur
नवादा में पिता ने मासूम बेटे का गला रेता, पत्नी से विवाद के बाद हत्या

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान सुधीर कुमार के 6 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सुधीर कुमार अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। हाल के दिनों में पत्नी के कमाने लगे होने से भी वह नाराज रहता था।

सोमवार को जब आजाद कुमार घर में भोजन कर रहा था, तभी उसके पिता ने उसे गोद में उठा लिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसकी मां तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी पिता घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

परिजनों के अनुसार आजाद कुमार घर का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की निर्मम हत्या के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कादिरगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस की गतिविधि तेज कर दी गई है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।