गंगा तट के मंदिरों में अब हर दिन होगी भव्य आरती, 25 मई से बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान

गंगा दशहरा से बिहार के गंगा किनारे स्थित सभी प्रमुख मठ-मंदिरों में प्रतिदिन गंगा आरती शुरू होगी। धार्मिक न्यास पर्षद ने इसे स्वच्छ गंगा और जनजागरूकता अभियान से जोड़ते हुए राज्यव्यापी पहल बताया है।

By sawan kumar
गंगा तट के मंदिरों में अब हर दिन होगी भव्य आरती, 25 मई से बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान

गंगा तट के मंदिरों में अब हर दिन होगी भव्य आरती

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने राज्यभर के गंगा तट स्थित मठ-मंदिरों में प्रतिदिन गंगा आरती कराने का निर्णय लिया है। पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन की ओर से सभी महंतों, न्यासधारियों, समिति सदस्यों और मंदिर प्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है। गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई से इस विशेष अभियान की शुरुआत होगी।

हाईलाइट्स - 

  • 25 मई से बिहार के गंगा तट स्थित मंदिरों में रोज होगी गंगा आरती
  • धार्मिक न्यास पर्षद ने सभी मठ-मंदिरों को भेजा निर्देश
  • स्वच्छ गंगा और स्वस्थ बिहार का संदेश फैलाने की पहल

पटना से भागलपुर तक मंदिरों में होगी आरती

राज्य के पटना, बक्सर, आरा, छपरा, फतुहां, बख्तियारपुर, मुंगेर, भागलपुर और वैशाली समेत गंगा तट से जुड़े क्षेत्रों के मंदिरों में गंगा आरती आयोजित की जाएगी। भागलपुर के श्री अजगैबी नाथ मंदिर सुलतानगंज, श्री बुढ़ानाथ मंदिर और कहलगांव के बटेश्वर स्थान सहित कई प्रमुख मंदिरों को सूची में शामिल किया गया है। वहीं मुंगेर के कष्टहरणी घाट स्थित मंदिरों और पटना के बांसघाट, सीता घाट, रानी घाट व पटना सिटी के मंदिरों में भी आरती की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

स्वच्छ गंगा और स्वस्थ बिहार का संदेश

पर्षद अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए “अविरल गंगा, स्वच्छ गंगा, स्वस्थ गंगा और स्वस्थ बिहार” का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए समय-समय पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इसे भी पढ़ें - BPSC TRE-4 पर बिहार में बवाल! नोटिफिकेशन की मांग पर सड़क पर छात्र, पटना में हाई अलर्ट !

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।