बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अजय कुमार

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरहुत प्रमंडल के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अजय कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

By Rani Thakur

बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अजय कुमार

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरहुत प्रमंडल के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अजय कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। 

निगरानी टीम ने जाल बिछाकर दबोचा

जानकारी के मुताबिक, गोविंद मित्रा रोड इलाके में पहले से बिछाए गए जाल के तहत निगरानी टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया है कि जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ वैसे ही अधिकारियों ने तत्काल छापेमारी कर आरोपी निदेशक को दबोच लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी 

इस गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की तह तक जाने के लिए निगरानी ब्यूरो की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ करने में जुटी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
 
संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।