स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद LNJP में बड़ा एक्शन, इस मामले में शुरू होगी डॉक्टरों की जांच

पटना के एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है। <br/>

By Rani Thakur
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद LNJP में बड़ा एक्शन, इस मामले में शुरू होगी डॉक्टरों की जांच

एलएनजेपी हड्डी अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राजधानी पटना के राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजने के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच टीम का गठन कर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। 

जांच के दायरे में होंगे ये डॉक्टर 

जांच के दायरे में ऐसे डॉक्टरों को भी लाया जा रहा है, जिन पर सरकारी अस्पताल के मरीजों को अपने निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजने कें गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला स्वास्थ्य मंत्री निशांत और स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि के निरीक्षण के दौरान सामने आया था। 

न्यूरो सर्जन ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा

मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान न्यूरो सर्जन डॉ. श्याम किशोर द्वारा एक मरीज को निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भेजने की शिकायत मिली, जिसके बाद विभाग ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ओपीडी में पर्ची कटवाने के बाद अस्पताल में उपचार नहीं कराने वाले मरीजों और उनके स्वजन से भी पूछताछ करेगी। 

अन्य डॉक्टरों पर भी आरोप

बताया जा रहा है कि, जांच केवल एक डॉक्टर तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि, अस्पताल के कुछ अन्य डॉक्टर भी जांच के घेरे में हैं। इन डॉक्टरों पर मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए प्रलोभन देने या भेजने के आरोप हैं। फिलहाल डॉ. श्याम किशोर और डॉ. राकेश कुमार रोशन से पूछताछ होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डाक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।