JDU नई टीम

JDU की नई कमेटी का एलान, 38 प्रदेश महासचिव समेत बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा

बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने की कवायद के तहत जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम का एलान किया है। <br/>

By Rani Thakur
JDU की नई कमेटी का एलान, 38 प्रदेश महासचिव समेत बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने की कवायद के तहत जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम का एलान किया है। पार्टी नेतृत्व इसे संगठन को नई ऊर्जा देने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मान रहा है।

उमेश कुशवाहा ने की घोषणा

पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नई टीम में संगठन के विभिन्न स्तरों पर बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। 

12 बने प्रदेश उपाध्यक्ष 

सूची के अनुसार, पार्टी ने 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव और 74 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है। पार्टी का मानना है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

नीरज कुमार फिर बने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता 

वहीं, मीडिया और जनसंपर्क के मोर्चे पर भी जदयू ने अनुभव पर भरोसा दिया है। एमएलसी नीरज कुमार को एक बार फिर पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि, कुल 9 प्रवक्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखेंगे।
 
संबंधित सामग्री

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में भगदड़: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री, कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा

अशोकधाम मंदिर में हुए भगदड़ के पीड़ितों का हाल जानने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे ।