JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार बने देश के टॉपर, AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास

गया के शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 330 अंकों के साथ देश के टॉपर बने शुभम की सफलता लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

By Anshuman Parashar
JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार बने देश के टॉपर, AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: देश की सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शुमार जेईई एडवांस्ड 2026 में बिहार के गया जिले के छात्र शुभम कुमार ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इस सफलता के साथ शुभम ने न केवल अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। परीक्षा में उन्होंने कुल 360 अंकों में से 330 अंक हासिल कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा का विषय बन गई है। परिणाम घोषित होने के बाद शुभम को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।

दो वर्षों की मेहनत ने दिलाई बड़ी सफलता

गया शहर के नादरागंज निवासी शुभम पिछले दो वर्षों से जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास के दम पर उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन देशभर में पहला स्थान प्राप्त करना उनके लिए बेहद खुशी का क्षण है। इससे पहले भी शुभम ने जेईई मेन 2026 के दोनों सत्रों में 100 परसेंटाइल हासिल कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और अनुशासित तैयारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

साधारण परिवार से निकलकर बने लाखों युवाओं की प्रेरणा

शुभम एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां कंचन देवी गृहिणी हैं। बेटे की ऐतिहासिक सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। शुभम की उपलब्धि पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। शुभम कुमार की यह सफलता साबित करती है कि सीमित संसाधन कभी भी बड़े सपनों के आड़े नहीं आते, यदि मेहनत और आत्मविश्वास साथ हो।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।