PMCH में मरीज मौत मामला

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

PMCH के जूनियर डॉक्टर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।

By Rani Thakur
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना :
PMCH के जूनियर डॉक्टर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह निर्णय लंबे समय से लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने की वजह से लिया गया है। इन डाक्टरो ने सुरक्षा, संसाधनों की कमी और वेतन संशोधन जैसे मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। चिकित्सकों की सुरक्षा, प्रशासनिक और आधारभूत संरचना की कमियों को लेकर पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। 

जूनियर डॉक्टरों की मांगें 

जेडीए ने सरकार और अस्पताल प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं। जिसके तहत-

  • अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
  • डॉक्टरों के साथ हिंसा की प्रत्येक घटना में संस्थागत स्तर पर अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  • अस्पताल में आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण, जांच सुविधाएं, आईसीयू बेड, मरीज परिवहन व्यवस्था सहित सभी आधारभूत संसाधन तत्काल उपलब्ध कराई जाए। 
  • पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों के संशोधित स्टाइपेंड और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के संशोधित वेतन को जनवरी 2026 से प्रभावी मानते हुए तत्काल लागू किया जाए।
  • ठोस कार्रवाई तक जारी रहेगी हड़ताल

जेडीए ने कहा कि सक्षम अधिकारियों द्वारा संतोषजनक और ठोस कार्रवाई किए जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।