लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्र का अचानक तबादला कर उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है। । फिलहाल एडीएम नीरज कुमार को जिले का प्रभार सौंपा गया है।

By Anshuman Parashar
लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में मंगलवार को लखीसराय के जिलाधिकारी (DM) मिथिलेश मिश्र को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, उन्हें अब विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। उनके स्थान पर एडीएम नीरज कुमार को जिले का प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक कामकाज पर असर

कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए एडीएम नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से डीएम का प्रभार दिया गया है। वे नए डीएम की नियुक्ति होने तक जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार के इस त्वरित निर्णय को प्रशासनिक महकमे में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

आगे क्या हो सकता है?

जिले के प्रशासनिक गलियारों में इस अचानक हुए बदलाव के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि सरकार लखीसराय के नए डीएम के रूप में किसे जिम्मेदारी सौंपती है। (खबर अप्डेट की जा रही है)

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।