राबड़ी आवास खाली

20 साल बाद लालू-राबड़ी ने खाली किया सरकारी आवास, कौटिल्य नगर आवास में शिफ्ट हुआ परिवार

पटना में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। लालू-राबड़ी अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं।

By Rani Thakur
20 साल बाद लालू-राबड़ी ने खाली किया सरकारी आवास, कौटिल्य नगर आवास में शिफ्ट हुआ परिवार

सरकारी आवास खाली कर नए घर में शिफ्ट हुए लालू-राबड़ी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। 

राजनीति के अहम फैसलों का केंद्र यह आवास 

बता दें कि 10 सर्कुलर रोड लंबे समय तक लालू परिवार का प्रमुख सरकारी आवास रहा है। यह बिहार की राजनीति के कई महत्वपूर्ण फैसलों का केंद्र भी माना जाता रहा है। अब परिवार के नए आवास में स्थानांतरित होने के साथ इस पते का एक लंबा राजनीतिक अध्याय समाप्त हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो गई थी। सरकार ने उन्हें सात दिनों के अंदर बंगला खाली करने का नोटिस दिया था।

राबड़ी ने मांगा था 5 जुलाई तक का अतिरिक्त समय 

हालांकि, 2 दिन पहले ही राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक आवास खाली करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इससे पहले तेजस्वी यादव सोमवार को ही यह आवास खाली कर चुके थे और 1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए थे।

राबड़ी ने सरकार से मांगी थी सामानों की लिस्ट 

पूर्व सीएम राबड़ी देवी की ओर से भवन निर्माण विभाग को चिट्ठी लिखी गई थी, उसमें कहा गया था कि विभाग की तरफ से चार्ज रजिस्टर उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। इस रजिस्टर में उन सभी सामानों की लिस्ट दर्ज है, जिन्हें इस बंगले में शिफ्ट होते वक्त राबड़ी देवी को उपलब्ध करवाया गया था। ये चार्ज रजिस्टर राबड़ी देवी को साल 2006 में उपलब्ध करवाया गया था। राबड़ी देवी ने इस लेटर के माध्यम से चार्ज रजिस्टर दोबारा से उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि सामानों के मिलान में किसी तरह का कन्फ्यूजन न हो।

सरकारी बंगला खाली करने की डेडलाइन पूरी

भवन निर्माण विभाग ने लालू फैमिली को 22 जून को अंतिम नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया था। इससे पहले भी चार बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। विभाग ने साफ कहा था कि 29 जून तक आवास खाली नहीं होने पर बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।