NEET-UG प्रदर्शन

NEET-UG प्रदर्शन पर सम्राट सरकार की बड़ी घोषणा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई 

NEET-UG आंदोलन: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले होंगे वापस

By Ark Sahuliyar
NEET-UG प्रदर्शन पर सम्राट सरकार की बड़ी घोषणा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई 

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए आंदोलन के बीच बिहार सरकार ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की है. गृह विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 26 जुलाई को शाम 6 बजे तक आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. सरकार ने इस अवधि तक दर्ज सभी एफआईआर और अन्य कानूनी कार्रवाई वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को जारी किए गए शो-कॉज नोटिस और आपराधिक शिकायतें भी वापस ली जाएंगी.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जुलाई को शाम 6 बजे तक दर्ज मामलों में गिरफ्तार सभी लोगों को तत्काल रिहा किया जाएगा. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भविष्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी. बिहार सरकार ने कहा है कि NEET-UG परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और आवश्यक सुधार की मांग को गंभीरता से लिया गया है. इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर विशेष सचिव क्षत्रनिल सिंह (आईपीएस) के हस्ताक्षर हैं. सरकार के इस फैसले को NEET-UG आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 2026 की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: 97.72% इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल