मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर बड़ी खबर, छह संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ 

By News11 Bharat
मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर बड़ी खबर, छह संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ 

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार में शराबबंदी के बीच मोतिहारी से जहरीली शराब कांड की बड़ी खबर सामने आई है. संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना ने एक बार फिर राज्य में अवैध शराब के नेटवर्क पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है. बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. वहीं करीब 15 लोग अभी भी गंभीर हालत में है, जिनमें से 2 की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें साइबर DSP और DIU प्रभारी की टीम को भी शामिल किया गया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. अब तक 6 संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां से आई और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है. 

यह भी पढ़े: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का एक दिवसीय बिहार दौरा, दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
 
संबंधित सामग्री

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा