फिरोज आलम/न्यूज11 भारत
रजरप्पा/डेस्क: भारतमाला परियोजना के पैकेज -2 ओरमांझी - गोला सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. उद्घाटन से पूर्व ही सड़क में कई स्थानों पर दरारें पड़ने लगी है. सुचना मिलने पर
आज गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सड़क का निरिक्षण किया. इस सम्बन्ध में सांसद ने कहा कि मैंने पहले ही NHAI के सम्बंधित अधिकारीयों को, विशेष कर परियोजना निदेशक एवं क्षेत्रीय अधिकारीयों को स्पष्ट रूप से आगाह किया था. लेकिन जिस आशंका को लेकर चेताया था, वही आज बारिश में सड़क की दुर्दशा के रूप में सामने आई है. उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, और निर्धारित मानकों का पूर्णरूपेण पालन नहीं किया गया. तो इस पुरे प्रकरण को माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन व राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मजबूती से रखकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कठोरतम कार्रवाई की मांग करूँगा.
यह भी पढ़ें: NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण