बिहार पोलिटिक्स 

भाजपा में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी, RJD पर किया तीखा हमला  

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी ने अपने पहले संबोधन में राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला। 

By Rani Thakur
भाजपा में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी, RJD पर किया तीखा हमला  

भाजपा में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी ने अपने पहले संबोधन में राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी अब विचारधारा, मूल्य और नेतृत्व विहीन पार्टी बन चुकी है तथा पूरी तरह दिशाहीन हो गई है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आरजेडी की सेवा की, लेकिन उनके समर्पण का सम्मान नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। 

उन्होंने बीजेपी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसकी रक्षा के लिए वह अपना पूरा जीवन समर्पित करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और बिहार सरकार के समृद्ध बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। छात्र आंदोलन को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि अब वह पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत करेंगे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने मृत्युंजय तिवारी के बीजेपी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती बताया। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी के प्रवक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन उनका झुकाव हमेशा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा की ओर रहा। 

मंगल पांडेय ने कहा कि धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों पर भी मृत्युंजय तिवारी की सोच सकारात्मक रही है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर बीजेपी में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी और उनके समर्थकों का पार्टी परिवार में स्वागत है। 

मंगल पांडेय ने दावा किया कि मृत्युंजय तिवारी के बीजेपी में आने से आरजेडी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जबकि बीजेपी को एक मजबूत और प्रभावी चेहरा मिला है, जिसका लाभ आने वाले चुनावों में पार्टी को मिलेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मृत्युंजय तिवारी के बीजेपी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उन्हें एक प्रभावी प्रवक्ता के रूप में देखते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय तिवारी की बातों से हमेशा लगता था कि वे गलत दल में हैं और उनकी सोच भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अधिक करीब है। 

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, यही वजह है कि अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मृत्युंजय तिवारी के पार्टी में आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा बीजेपी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।